Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : लॉर्ड्स में भारत दे सकता है इंग्लैंड को आसानी से मात, खुद ये आँकड़े दे रहे गवाही

भारत  और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया था. यह टेस्ट मैच भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा था और इस मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ही पहले टेस्ट में बल्लेबाजी में कुछ अच्छा कर पाये थे. उन्होंने टीम के लिए 149 रन और 51 रन की पारियां खेली थी. वही बाकि बल्लेबाज तो इस मैच को अब कभी याद नहीं करना चाहेंगे.

अब लॉर्ड्स में है भिडंत 

आपकों बता दें, कि भारत टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अब दूसरा मैच आज 9 अगस्त गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे है, लेकिन इस लॉर्ड्स टेस्ट मैच को जीत भारतीय टीम जरुर इस सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

एशिया टीमों से पिछले पांच मुकाबलों में नहीं जीत पाई है इंग्लैंड 

आपकों बता दें, कि एशिया की टीमों से लॉर्ड्स के मैदान पर खेले अपने पिछले पांच मैचों में इंग्लैंड की टीम को जीत नसीब नहीं हो पाई है. एशिया की टीमों के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम संगर्ष करती हुई नजर आई है.

एशिया की टीम के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में से तीन मुकाबले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने हारे है. दो मैचों में उन्हें पाकिस्तान की टीम ने हराया है, तो एक मुकाबले में भारत से हार मिली है. वही श्रीलंकाई टीम से दो मैच लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड ने ड्रा खेले है.

एशिया की टीमों के खिलाफ इंग्लैंड का पिछले पांच मैच का प्रदर्शन 

ड्रा, श्रीलंका, 2014

इंग्लैंड की हार बनाम भारत, 2014

ड्रा, श्रीलंका, 2016

इंग्लैंड की हार बनाम पाकिस्तान, 2016

इंग्लैंड की हार बनाम पाकिस्तान, 2018

 

इंग्लैंड की टीम का लॉर्ड्स के मैदान पर यह प्रदर्शन देखते हुए साफ़ है, कि भारतीय टीम के पास सीरीज में वापसी करने और सीरीज को 1-1 से बराबर करने का एक बहुत अच्छा मौका है.

The post ENGvsIND : लॉर्ड्स में भारत दे सकता है इंग्लैंड को आसानी से मात, खुद ये आँकड़े दे रहे गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.