Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC TEST RANKING: टेस्ट में बेस्ट नहीं रहे कप्तान विराट कोहली, इस बल्लेबाज ने फिर बनाई अपनी जगह

विराट कोहली

पहले बर्मिंघम और अब लॉर्ड्स, नतीजा इंग्लैंड के खिलाफ इन दोनों टेस्ट का एक ही रहा. फर्क बस इतना रहा कि लॉर्ड्स में हम बर्मिंघम की तरह लड़ नहीं पाए.

बहरहाल, अब जब हारे हैं तो जाहिर है उस हार के साइड इफेक्ट भी दिखेंगे. और, ये दिखने शुरू हो गए हैं. ICC टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया भले ही टॉप पर है लेकिन कप्तान विराट कोहली अपने स्थान से फिसल नीचे आ गए हैं.

दरअसल, अभी बर्मिंघम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट नंबर एक पर विराजमान हुए थे. उन्होंने बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद बैन चल रहे स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़ा था. लेकिन अब फिर अपने पुराने स्थान पर आ गए हैं. यानी कोहली को रैंकिंग का नुकसान हुआ है और वह अब टेस्ट में दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज नहीं रहे. कोहली अब टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर फिसल गए हैं वहीं स्मिथ पुनः टॉप पर पहुँच गए हैं. कोहली के 919 अंक है जबकि स्मिथ के 929 अंक हैं .

इसके साथ नंबर वन गेंदबाज की बाद करें तो यहां भी इंग्लिश गेंदबाज का जलवा है. टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नंबर वन पर बने हुए हैं. सिर्फ बने हुए नहीं है बल्कि उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

दरअसल, एंडरसन पहले ऐसे इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में 900 से अधिक अंक बनाए हो. आपको बता दें, एंडरसन के टेस्ट में 903 पॉइंट है. वहीं दूसरे पर दक्षिण अफ्रीका के कसिगो रबाडा अपना कब्जा जमाये हुए हैं.

The post ICC TEST RANKING: टेस्ट में बेस्ट नहीं रहे कप्तान विराट कोहली, इस बल्लेबाज ने फिर बनाई अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.