Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली ने फिर हासिल किया विश्व नम्बर वन का ताज 

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विश्व के नम्बर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

नाटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 203 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कुल 200 रन बनाए थे। उन्होंने मैच की पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 103 रन बनाए थे।

इन भारतीयों ने जीते वनडे में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच, टॉप में ये दिग्गज

इसी प्रदर्शन के आधार पर वह एक बार फिर से विश्व के नम्बर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट में भी विराट ने 200 रन बनाए थे। इसके बाद वह आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन लॉड्र्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया था।

विराट कोहली ने इस मामले में सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ा

भारत की नई रन मशीन विराट कोहली के अब 937 अंक हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 11वें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं। ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर काबिज है। वह टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष दस बल्लेबाजों में शामिल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

इस सूची में अजिक्या रहाणे 19वें, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 22वें और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 51वें स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआत तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं।

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, विजय और कुलदीप बाहर

भारतीय टीम ने नॉटिघम में विराट कोहली की कप्तानी में 22वीं टेस्ट जीत दर्ज की है। विराट कोहली ने भारतीय टीम की जीत के मामले में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (21) को पीछे छोड़ दिया है।