स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच आज से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएग। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज मैदान में कदम रखते ही टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 1000वां मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बना देंगे। इस दौर में भारतीय टीम को वनडे सीरीज हार गई ,लेकिन टी20 सीरीज में जीत हासिल करी थी। दोनोें टीमे इस 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच को जीतकर इस सीरीज में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 11 साल पहले द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीतने का स्वाद चखा था। इसके बाद भारतीय टीम साल 2011 और 2014 में इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हार गई थी।
इस सीरीज में विराट सेना के पास इस सीरीज को जीतकर 11 साल से चहे आ रहे जीत के सूखे को खत्म करने का अच्छा मौका है। मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने कहा है की इस बार भारतीय गेंदबाजी और हमारी बल्लेबाजी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एलिस्टेयर कुक ने बताया कि इस बार भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछले कुछ सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आज विराट सेना के गेंदबाजों को दिखाना होगी की वह विदेश में भी अपनी टीम को मैच जीतवा सकते हैं।चेतेश्वर पुजारा को भारत की अन्तिम 11 में जगह नहीं दी गई है।
भारत:मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवीचन्द्र अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शामी, इशांत शर्मा।
इंग्लैंड: एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम कुरान, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
Herald