इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड ने लंच तक एक विकेट खोकर 83 रन बना लिए है और टीम को एक अच्छी शुरूआत मिली हैै। आपकों बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की शुरूआत आज से हो चुकी है और दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाने है।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टी20 श्रृंखला और एक वनडे सीरिज खेली जा चुकी है। टी20 श्रृंखला भारत ने तो वनडे सीरिज इंग्लैंड ने जीती है।
इंग्लैंड ने एलिस्टेयर कुक का विकेट जल्दी ही गंवा दिया था इसके बावजूद इंग्लैंड ने लंच तक एक विकेट पर 83 रन बनाकर सतर्क शुरुआत की।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो खिलाड़ी जो मैदान में जाने जाते है अपने शांत स्वभाव के कारण
इंग्लैंड ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद लंच के समय सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने 38 तो जो रूट 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।
इस कारण बांग्लादेश के खिलाफ ये विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे क्रिस गेल
भारत की ओर से गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाड़ी एलिस्टेयर कुक का पहला विकेट 13 रन पर लिया। रविचंद्रन अश्विन ने कुक को बोल्ड कर दिया। भारत के लिए नयी गेंद से आक्रमण की शुरुआत उमेश यादव और इशांत शर्मा ने की। इशांत अच्छी लय में दिखे।
ये हैं वो बल्लेबाज जो अकेले दम पर जीता सकते है टीम को, पहला नाम चौंकाने वाला
मैच शुरू होने से पहले इस मैच के लिए बड़े फेरबदल देखने को मिले। अनुभवी मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भारत की अन्तिम 11 में जगह नहीं दी गई है। चेतेश्वर पुजारा को भारत की अन्तिम एकादश में शामिल नहीं किया जाना चैंकाने वाला फैसला रहा। उनके स्थान पर केएल राहुल को टीम में मौका मिला है।