Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG- सौरव गांगुली ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक रोमांचक मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम ने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम चौथे दिन लंच से पहले ही 162 रनों पर ढेर हो गई। और इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत के बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम का किया बंटाधार

इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराश किया। एक से एक स्टार बल्लेबाजों से लैस इस टीम में कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बल्लेबाजों की नाकामी का खामीयाजा भारतीय टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

टेस्ट मैच जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों को बनाना होगा स्कोर

भारतीय टीम के बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इस तरह के निराशाजनक प्रदर्शन से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बहुत ही निराश हैं। सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि

“अगर आप को टेस्ट मैच जीतना है, तो सभी बल्लेबाजों को स्कोर करना होगा। एक दूसरा बल्लेबाज  शतक लगा रहा है। विराट ने बहुत शानदार पारी खेली  नहीं तो भारतीय टीम दूसरे दिन ही मैच से बाहर हो जाती।”

The county chief boils down to the recession in the sale of tickets to the India-England series

रहाणे और विजय को दिखाना होगा दृढ संकल्प

भारतीय टीम की इस सीरीज में वापसी को लेकर दादा मे कहा कि “ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है मुझे लगता है कि इस टीम में वापसी करने और अच्छा खेलने की काबिलियत है। अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय जैसे बल्लेबाजों को कुछ अलग दृढ़ संकल्प दिखाना होगा।क्योंकि पहले उन्होंने इन कंडिशन में रन बनाए हैं।

कोहली लगातार अच्छा खेल बचा रहे हैं दूसरे बल्लेबाजों को

गांगुली ने आगे कहा कि “मुझे नहीं लगता है कि कप्तान विराट कोहली इस हार के जिम्मेदार हैं। अगर आप कप्तान हैं तो आपको हार के लिए बधाई दी जाएगी। जैसे कि आपको जीत के लिए बधाई दी जाती है। ऐसे में कोहली के लिए तो एक ही आलोचना कर सकते हैं कि वो लगातार रन बनाकर अपने दूसरे बल्लेबाजों को टीम से बाहर होने से बचा रहे हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG- सौरव गांगुली ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.