Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG 2ND TEST- लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जानिए कैसा होगा दुसरे दिन मौसम

इंग्लैंड की मेजबानी में इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में गुरूवार से जरूर शुरू होना था, लेकिन मैच का पहला दिन पूरी तरह से इन्द्र देवता के प्रकोप के आगे धुल गया। जिससे दर्शकों को काफी निराशा का सामना करना पड़ा।

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के मौसम पर टिकी हैं सबकी नजरें

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में एक दिन का खेल होना तो दूर की बात मैच में बारिश का खलल ऐसा रहा कि टॉस तक नहीं हो सका। पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह से खराब होने के बाद अब हर किसी की नजरें लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से ज्यादा मौसम पर जा टिकी हैं।

दूसरे दिन भी बारिश की पूरी संभावना, बारिश से खेल होगा प्रभावित!

लंदन में दूसरे दिन के मौसम के हाल की बात करें तो शुक्रवार भी बारिश की पूरी आशंका जतायी जा रही है।  दूसरे दिन के मौसम की ताजा अपडेट के अनुसार दूसरे दिन के खेल में भी ज्यातर बारिश का संभावना है। दूसरे दिन के मौसम की बात करें तो लंदन में 19 डिग्री सेल्शियस तापमान रहेगा. वहीं हुमिडिटी दूसरे दिन 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। साथ ही यहां 23 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अभी तो मैच में टॉस तक नहीं किया जा सका है ऐसे में बारिश की संभावना के बीच इस टेस्ट मैच के परिणाम पर भी खतरा मंडरा रहा है।

टॉस नहीं होने के कारण नहीं हो सका है दोनों टीमों की अंतिम एकादश का खुलासा

पहले दिन का खेल में टॉस तक नहीं किया जा सका है ऐसे में दोनों ही  टीमों की अंतिम एकादश के बारे में स्थिति साफ नहीं हो सकी है। दूसरे दिन टॉस के बाद ही दोनों ही कप्तानों के द्वारा अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा होगा। जहां तक बदलाव की बात करें तो इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स और डेविड मलान नहीं खेल रहे हैं तो वहीं भारतीय टीम में भी पिछले मैच की निराशा को पीछे छोड़ने के लिए चेतेश्वर पुजारा की वापसी संभव है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG 2ND TEST- लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जानिए कैसा होगा दुसरे दिन मौसम appeared first on SportzWiki Hindi.