Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG 2ND TEST- बारिश से प्रभावित मैच में डरावने हैं भारतीय टीम के आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए भारतीय टीम बेताब नजर आ रही हैं। गुरूवार से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होना था, लेकिन पहले दिन का खेल तो पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया।

लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित

भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को किसी तरह से जीतना चाहती है, लेकिन इस बीच पहले दिन का खेल बारिश से खत्म होने के कारण अब विराट एंड कंपनी के पास 4 दिनों की ही वक्त रह गया है।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच काा पहला दिन बारिश से खराब होना नहीं है विराट सेना के लिए अच्छा संकेत

वैसे इंग्लिश टीम का पिछले 7 सालों में  एशियाई टीम के खिलाफ लॉर्ड्स का रिकॉर्ड देखे तो अच्छा नहीं रहा है जिससे भारतीय टीम को भी खुशी का अहसास मिला था लेकिन पहले दिन के खेल के धुलने के बाद जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इस रिकॉर्ड को जानकर भारतीय टीम के साथ ही भारतीय फैंस को भी चिंतित कर देगा।

बारिश से धुलने वाले लॉर्ड्स में खेले गए पिछले पांच मैच

जी हां क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान का पिछले रिकॉर्ड कुछ यहीं कहानी बयां कर रहा है। यानि लॉर्ड्स में पहले दिन के खेल में बारिश से प्रभावित होने वाले मैचों की बात करें तो पिछले पांचों मैच की कहानी भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

बारिश से प्रभावि मैचों में इंग्लैंड नहीं हारा है एक भी मैच

यानि लॉर्ड्स के मैदान में बारिश से पहला दिन धुलने वाले पिछले पांच मैचों में इंग्लैंड की टीम एक भी मैच नहीं हारा है। लॉर्ड्स में बारिश से पहला दिन खराब होने वाले मैचों में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है तो दो टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही लेकिन इस बीच इंग्लैंड की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। ये रिकॉर्ड कहीं ना कही भारत के लिए इस मैच में भी चिंता में डालने वाला है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS ENG 2ND TEST- बारिश से प्रभावित मैच में डरावने हैं भारतीय टीम के आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.