Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: भारत की कमजोर गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने छह विकेट पर बनाए 357 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। बारिश के कारण दूसरें दिन से शुरू हुआ भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ना बल्लेबाजी भी दम दिखा पायी और ना गेंदबाजी में कोई दम दिखा पायी। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल ओवर 36 में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई। साथ ही इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी खूब दम दिखाया। क्रिस वोक्स ने नाबाद 120 रन की पारी खेली और उनकी जॉनी बेयरस्टो 93 रन के साथ छठे विकेट के लिए 189 रन की बेहतरीन साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने छह विकेट पर 357 रन बनाए।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि मैच के तीसरे दिन भारत ने 80 ओवर के बाद दूसरी नयी गेंद ली लेकिन नयी गेंद से मात्र एक ही ओवर डालने बाद खारब रौशनी की शिकायत की गयी इस के बाद अम्पायरों ने खराब रौशनी के कारण खेल रोक दिया। उस समय भारत की और से अभी दिन में 16 ओवर फेंके जाने शेष थे। लेकिन खरब रौशनी के चलते मैच नही हो पाया और दिन का खेल फिर थोड़ी देर बाद समाप्त घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत से अभी तक अच्छी बढ़त बना ली है। लेकिन विराट सेना के सभी बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच की तरह ही दूसरे मैच भी खराब प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने इंग्लैंड के पांच विकेट 131 रन तक गिरा दिए थे लेकिन बेयरस्टो और वोक्स ने छठे विकेट के लिए 189 रन की मजबूत साझेदारी कर विश्व की नंबर एक टीम भारत का दम निकाल दिया।

बताया गया है कि वोक्स ने अपने 25वें टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला शतक बनाया। उन्होंने 18 चौको की मदद से 159 गेंदों पर नाबाद 120 रन बनाए। उनका साथ देने वाले बेयरस्टो अपना छठा शतक लगाने से मात्र सात रन से चूक गए। बेयरस्टो ने 144 गेंदों पर 93 रन में 12 चौके लगाए।



Herald