Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: लंच के पहले इंग्लिश कप्तान को चलता कर टीम इंडिया ने की वापसी, स्कोर 89/4

लॉर्ड्स टेस्ट

मेजबान इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के तीसर दिन लंच तक चार विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाजों के लिए कम से कम स्कोर पर रोक पाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य लग रहा है. क्योंकि पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास मात्र 18 रनों की बढ़त है जबकि इंग्लैंड के पास अब भी 6 विकेट शेष हैं. जॉनी बैरेस्टो 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले कप्तान जो रूट को मोहम्मद शमी ने 19 रन पर आउट कर दिया.

आपको बता दें, एक समय लग रहा था कि उसके दोनों ओपनर एलिस्टर कुक और केटोन जेनिंग्स ठोस शुरुआत देने जा रहे हैं, तभी एक ओवर के भीतर उसके दोनों ही ओपनर पवेलियन लौट गए. केटोन जेनिंग्स (11) को मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा (21) को चलता किया. 9वें ओवर तक दो विकेट गिराने के बाद भारत को तीसरी सफलता 22वें ओवर में मिल सकी जब हार्दिक पांड्या ने ओली पोप को 28 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. पोप ने कप्तान जो रूट के साथ मिलकर इंग्लैंड का स्कोर 77 रन कर दिया था.


ईशांत शर्मा को भारत के लिए दूसरी सफलता मिली. ईशांत ने एलिस्टर कुक को 21 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. उनका कैच दिनेश कार्तिक ने लिया. भारत को 8वें ओवर में पहली सफलता मिल सकी. मोहम्मद शमी ने केटन जेनिंग्स को 11 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. उस समय इंग्लैॆड टीम का स्कोर 28 रन था.


इससे पहले दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई थी. टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद अंपायर ने दूसरे दिन स्टंप की घोषणा कर दी थी. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर पहली पारी में अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया. पिछली बार 1979 में 96 रन बनाए थे. रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट लिए.

The post IND VS ENG: लंच के पहले इंग्लिश कप्तान को चलता कर टीम इंडिया ने की वापसी, स्कोर 89/4 appeared first on SportzWiki Hindi.