Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: पहले टेस्ट मैच में जीत से 90 रन दूर है भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहा है। पहले मैच की तीसरे दिन ही मैच बहुत ज्यादा रोमांचक हो गया है। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 287 रन पर आॅल आउट हो गई और इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाज करने उतरी तो वह केवल 274 रन पर ही ढेर हो गई । जिसके बाद इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त मिली और इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम महज 180 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। इसके बाद भारत को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला।

लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इतरी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिसके कारण टीम लगभग हार के दरवाजे पर जाकर खड़ी हो गई है। पहली पारी में अगर विराट ने 149 रनों शतकीय पारी नहीं खेली होती तो भारत कल ही ये मैच हार जाती है। लेकिन ​पहली पारी में विराट की पारी के कारण भारत इस मैच में बना हुआ था और दूसरी पारी में भी विराट ने अपने दम पर टीम की लाज बचा रखी है। दूसरी पारी में भारतीय टीम का शीर्षक्रम एक फिर से नाकाम रहा और भारत ने दूसरी पारी में 110 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए है। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी के साथ मध्यक्रम भी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। विजय,धवन,राहुल और रहाणे ने लगतार दो पारियों में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवा कर 110 रन बनाये लेकिन भारत के लिए अच्छी खबर है की विराट कोहली (43 रन) और दिनेश कार्तिक (18 रन) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं और दूसरी पारी में इशांत शर्मा ने अपने गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चलता किया। लेकिन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन का भारतीय बल्लेबाजों ने कोई फायदा नहीं उठाया। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम को कप्तान विराट और कार्तिक के भरोसे टिकी हुई है। इन दोनों का मैदान पर ज्यादा देर तक टीके रहने भारत को जीत की और लेजा सकता है।



Herald