Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर बुरे फंसे विराट कोहली, लोगो ने जताया कड़ा विरोध

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में में खेला जा रहा है. इस टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में शिखर धवन को शामिल किया गया है. जबकि चेतेश्वर पुजारा को अंतिम 11 से बाहर रखा गया है. इसके अलावा केएल राहुल को टीम में शामलि किया गया है.

इसके अलावा टीम में स्पिनर्स में केवल आर अश्विन को जगह दी गई है. विराट कोहली ने टीम में तीन गेंदबाज ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, और उमेश यादव को जगह दी है जबकि चौथे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या भी मौजूद रहेंगे.  वहीं वनडे और टी-20 में अच्छी गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है.

जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के दौरा खुलासा किया कि आज पुजारा टीम में नहीं हैं तो भारतीय क्रिकेट जानकार हैरत में पड़ गए. पुजारा जिन्हें टेस्ट में भारतीय टीम का दीवार कहा जाता है उन्हें इस मैच में मौका न मिलना थोड़ा परेशान करने वाला जरूर है.

अब तो यह मैच के बाद ही पता चलेगा कि पुजारा की कमी महसूस हुई या नहीं. हालांकि अभी फैन्स ट्विटर पर विराट के इस फैसले की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 58 टेस्ट में 50 से ज्यादा की औसत से 4581 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए. वहीं साल 2018 में उन्होंने 4 टेस्ट में 20 से भी कम औसत से 135 रन बनाए हैं.

The post IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर बुरे फंसे विराट कोहली, लोगो ने जताया कड़ा विरोध appeared first on SportzWiki Hindi.