Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला, भारत ने टीम ने किये ये दो बदलाव  

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू होना था। लेकिन बारिश और गीले मैदान के कारण खेल शुरू नही हो पाया इसके बाद आज मैच का शुरू किया गया। इसमें भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। साथ ही भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस सीरिज में अभी में भारत 1-0 से पिछड़ा हुआ है। भारतीय टीम ने एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 31 रन से गंवा दिया था। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किये है। भारत ने आज चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव को टीम ने शामिल किया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के स्थान पर बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में रखा है। साथ ही इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्हें डेविड मलान के स्थान पर लिया गया है। अदालती कार्रवाई के कारण टीम से बाहर होने वाले आलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में रखा गया है। बताया गया है कि यह बदलाव भारतीय टीम ने हर हाल में जीत के लिए किया है क्योंकि टीम के पास लॉर्ड्स के मैदान में मैच जीतने का अच्छा मौका है।

कल बारिश की वजह से पूरे दिन पिच और मैदान काफी गीली रही जिसके चलते मैच नही हो पाया। अब मैच चार दिन का ही रह गया है इस लिए दोनों टीम अपने-अपने खिलाडियों के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। विराट कोहली की उम्मीद गेंदबाजी में कुलदीप यादव के उपर रहेंगी। साथ ही बल्लेबाजी में आज चेतेश्वर पुजारा के पास टीम में अच्छा प्रदर्शन कर जगह पक्की करने का मौका है।



Herald