भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए बर्मिंघम में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कुछ हद तक दम दिखा सके। भारतीय टीम के कप्तान ही इंग्लैंड के खिलाफ इस पहले टेस्ट मैच के दौरान कुछ ऐसा कर गए जिसके बाद अब तो ये लगने लगा है कि इंग्लैंड का सामना सिर्फ कोहली से ही है।

विराट कोहली ने एजबस्टन टेस्ट में दिखाया जबरदस्त दम
विराट कोहली ने इस टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। जहां पहली पारी में एक तरफ भारतीय टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली अकेले लड़ रहे थे।
उन्होंने पहली पारी में 149 रनों की पारी खेली तो दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी उसी फॉर्म को जारी रखा और 51 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद भी भारत को 31 रनों की रोमांचक हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के कप्तान के आउट होते ही जीत की संभावनाएं खत्म
भारतीय टीम के फैंस को अपने कप्तान पर जबरदस्त भरोसा रहा। एक समय विराट कोहली के जमे रहने तक भारतीय टीम जीत की ओर मजबूती से अग्रसर था। फैंस को पूरा विश्वास था कि कोहली जब तक पिच पर टिके हैं. तब तक तो जीत भारतीय टीम से कोई दूर नहीं कर सकता लेकिन जैसे ही दूसरी पारी में वो आउट हुए भारतीय टीम की सारी संभावनाएं खत्म हो गई।

हार के बाद भी विराट कोहली को लेकर फैंस का विश्वास
भारतीय टीम को एजबस्टन में 31 रनों की हार मिली और उसके बाद जब भारतीय टीम मैदान से होटल के लिए बस के लिए रवाना हुई तो भारतीय टीम के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
भारतीय फैंस विराट कोहली को मैदान के बाहर देखते ही भारतीय फैंस ने “कोहली आप कहां जा रहे हो” की धुन शुरू कर दी। इससे कहीं ना कहीं फैंस को कप्तान पर बड़ा भरोसा लग रहा था।

फैंस का भरोसा कोहली को देगा आत्मविश्वास
हार के बाद भी भारतीय टीम के फैंस के द्वारा इस तरह से विराट कोहली को चियर करना एक बड़े विश्वास को दर्शाता है। क्योंकि जब तक कोहली खेलते रहे भारत जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन जैसे ही वो चलते बने उसके बाद मुश्किलें शुरू हो गई और शायद हार भी वहीं से तय हो गई।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS ENG-हार के बाद फैन्स ने किया कुछ ऐसा भावुक हो गये भारतीय कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.