इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज का तीसरा मैच आज से ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले के दो टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है तो वहीं भारतीय टीम अब इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। आपकों बता दें की भारतीय टीम इंग्लैंड में एक वनडे सीरिज भी हार चुकी है। टीम ने वहां एक टी20 सीरिज में जीत दर्ज की है।
EngvInd : नॉटिंघम में कल इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, कोहली की फिटनेस बनी चिंता का कारण
इधर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा की टीम में बार बार बदलाव से उनके खिलाड़ी असुरक्षित महसूस नहीं करते और ऐसा सोचना भी अजीब है। खबरों की माने तो कोहली ने अपनी कप्तानी में 37 टेस्ट में 37 बदलाव किए है।
कोहली का कहना है की हमारे लिये मैच जीतना प्राथमिकता है। हम यह नहीं सोचते कि किसी का कैरियर दाव पर है या उसके भविष्य का क्या होगा। उन्होंने कहा की हमारा फोकस तीसरे टेस्ट मैच पर है। हम किसी के कैरियर के बारे में नहीं सोच रहे। यह सोचना भी अजीब है।
उन्होंने कहा, यह आपकी सोच है। मैं ऐसा नहीं सोचता लिहाजा अपने खिलाडियों से यह नहीं कहूंगा कि उनके कैरियर दाव पर है। यह सोच ही अजीब है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, जब आप अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं तो कुछ और सोच ही नहीं सकते। आपके मन में सिर्फ टीम को जीत दिलाने का ख्याल होता है।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में
आपकों बता दें की विराट पिछले कुछ समय से कमर दर्द को लेकर परेशान थे लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले उन्होंने कहा की वह कमर की तकलीफ से उबर चुके हैं और पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कहा मुझे 2011 में पहली बार दर्द हुआ था।