इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला का तीसरा मैच आज से शुरू हो गया है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया है तो वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। आपकों बता दें की इस श्रृखंला के पांच मैचों में से दो इंग्लैंड ने जीत लिए है तो वहीं भारत की झोली में केवल हार है। अगर तीसरा टेस्ट भारत हार जाता है तो बाकी बचे दो मैच उसके लिए मात्र ओपचारिकता रह जाएंगे, जबकी इंग्लैंड अगर आज से शुरू हुआ ये मैच जीत जाता है तो सीरिज पर कब्जा कर लेगा।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो अनोखे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन, ये भारतीय भी लिस्ट में
आपकों बता दें की तीसरा मैच ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है और जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है।
इधर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी है और उसके लिए करो या मरो की स्थिति है। विराट ने टीम में तीन बदलाव किये हैं और मध्यम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कुलदीप यादव की जगह मौका दिया है।
भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भी अजित वाडेकर को दी श्रृद्धांजलि
इसके अलावा विकेटकीपर रिषभ पंत और ओपनिंग में शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है।आपकों बता दें की रिषभ पंत के लिए यह पहला टेस्ट मैच है और यही से उनका टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हो रहा है, मैच से पहले कप्तान विराट ने पंत को उनकी टेस्ट पदार्पण कैप सौंपी। मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के खेलने को लेकर भी संशय बरकरार था क्योंकि वो कमर दर्द की वजह से परेशान थे, लेकिन उन्होंने खुद कहा की वो फिट है।