Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: भारत की शुरूआत नहीं रही दमदार

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज का दूसरा मैच आज भी बारिश की भेंट चढ़ गया। वैसे तो मैच बुधवार से शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण मैच गुरूवार से शुरू हुआ और आज भी यहीं हालात रहे। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररणक्ष का फैसला किया तो इधर भारतीय ओपनर कुछ भी कमाल नहीं दिखा पाए।

इस कप्तान के नाम दर्ज हैं सबसे कम उम्र में विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर

इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय शीर्ष क्रम को सस्ते में ही चलता कर दिया और इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले दिन का खेल बारिश की की वजह से नहीं हो पाया तो दूसरे दिन भी लंच से पहले केवल 6.3 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारत ने दो विकेट पर 11 रन बनाये।

इंग्लैंड के गेंदबाज एंडरसन ने 15 गेंदों के अंदर मुरली विजय को (शून्य) और केएल राहुल आठ रन पर ही पवेलियन लौटा दिया। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा एक - एक रन पर खेल रहे थे।

मैच में टाॅस जीतने के बाद जब इंग्लैंड ने गेंदबाजी शुरू की तो पहले ओवर की पांचवी गेंद पर ही विजय बिना खाता खोले ही आउट हो गए तो वहीं सातवें ओवर में गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी।

इन तूफानी बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड, टॉप में है ये दिग्गज

गौरतलब है की पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में इंग्लैंड अपना पहला टेस्ट मैच जीत चुकी है और इस श्रृखंला में 1-0 से आगे है, तो वहीं भारतीय टीम अभी इंग्लैंड से पिछड़ी हुई है। इससे पहले भी भारतीय टीम इंग्लैंड से वनडे सीरिज हार चुकी है।

भारत के इस बल्लेबाज ने खेली टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदें, चौंकाने वाला नाम