लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ और लगातार बारिश के चलते समय से पहले भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। टॉस शुरू होने से पहले बारिश आ गई, जिसके कारण तय समय पर टॉस शुरू नहीं हो सका।

एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी। इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी।
इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बात दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे। पहले मैच की तरह हालांकि रूट ने इस मैच में अंतिम एकदाश का ऐलान नहीं किया।
The post Ind vs Eng: बारिश के भेंट चढ़ा दूसरे टेस्ट का पहला सत्र appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.