भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में आज भारत ए ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. वही आज के दिन का खेल खत्म होने के समय तक साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खो कर 99 रन बना लिए थे. भारत ए की तरफ से सिराज ने चार विकेट हासिल किये.
भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
![]()
इंडिया-ए ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 411 रनों के साथ की. एक रन बाद ही मयंक अग्रवाल 211 रन बना के आउट हो गए. उन्हें बेयुरान हेनड्रिक्स ने आउट किया.
मयंक ने अपनी पारी में 251 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौके और चार छक्के लगाए. मयंक के बाद श्रीकर भारत ने 77 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली. हनुमा विहारी ने 108 गेंदों की पारी में 53 रन बनाए. उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल है. अक्षर पटेल 33 रनों पर नाबाद लौटे.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही ख़राब
![]()
दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका ए के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. एक बार फिर से सिराज ने टीम को कई झटके दिए. सिराज ने सारेल इरवी (3), पीटर मलान (0) और कप्तान खाया जोंडो को छह के कुल स्कोर पर अपने तीन ओवरों में आउट कर के साउथ अफ्रीका ए टीम को दबाव में ला दिया.
उनके आउट होने के बाद जुबेर हमजा (नाबाद 46) और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर से सिराज ने साउथ अफ्रीका ए को झटका दिया.
सिराज ने सेनुरान को 92 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा। दिन का खेल खत्म होने के समय हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं.ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि साउथ अफ्रीका ए की टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
The post IND vs SA: मोहम्मद सिराज के सामने लड़खड़ाई साउथ अफ्रीका, भारत का जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.