Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvENG : दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएगा, ये भारतीय गेंदबाज

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 9 अगस्त गुरूवार को दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के मैदान लॉर्डस में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त को एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच खेला गया। एजबस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट मैच में भारत का ओपनर क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। कप्तान विराट कोहली को छोड़कर कोई दिग्गज बल्लेबाज इंग्लैंड गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। विराट कोहली पहले टेस्ट की पहली पारी में 149 रनों की पारी खेल। इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

लॉर्डस के मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच में टीम से नहीं जोड़ सकेगे। भारत का ये आक्रामक गेंदबाज अभी भी बाएं हा​थ में लगी चोट से नहीं उबर सका है। इस तेज गेंदबाज को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में हाथ में चोट लग गई ​थी। बीसीसीआई ने बताया था कि अगर ये तेज गेंदबाज फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई कि वह नौ अगस्त से शुरू हो रहे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इस भारतीय ने खेली सर्वश्रेष्ठ पारी, रिकॉर्ड आज तक कायम

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और छोटे स्कोर को बचाने में अहम योगदान दिया और टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 की बढ़त बनाने में अहम योगदान दिया। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द मैच जीतने में कामयाबी हासिल की।