Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हराया

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को आज 31 रन से हरा दिया। आपको बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में आज इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को वनडे सीरिज में भी हरा दिया था।

रजत पदक विजेता इस भारतीय ने ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारतीय टीम को अपनी जीत की पूरी उम्मीद कप्तान विराट कोहली से थी। लेकिन जैसे ही विराट कोहली आउट हुए, इंग्लैंड ने जीत हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चैथे दिन ही 31 रन से जीत लिया।

भारतीय टीम को इंग्लैंड ने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया था और भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन टीम 162 रन पर ही आउट हो गई।

विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाये थे। भारत ने सुबह जब अपनी पारी को आगे बढ़ाया तब विराट 43 और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 18 रन पर नाबाद थे। इसके बाद भारत की टीम के स्कोर बोर्ड में 2 रन का इजाफा हुआ तो कार्तिक आउट हो गए।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कार्तिक को डेविड मलान के हाथों कैच करा दिया। कार्तिक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े लेकिन बेन स्टोक्स ने विराट को आउट कर दिया और इसके कुछ देर बार भारतीय टीम मैच हार गई।

विराट ने 93 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। स्टोक्स ने विराट को आउट करने के बाद मोहम्मद शमी को आउट कर दिया। इसके बाद भारत का सातवां और आठवां विकेट 141 के स्कोर पर गिर गया।

गेल ने विराट के लिए ये क्या कह डाला, चौंक जाओंगे जानकर

इसके बाद इशांत शर्मा ने 11 रन बनाये और उनका विकेट 154 के स्कोर पर गिर गया। इशांत को लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पगबाधा किया। इसके बाद स्टोक्स ने पांड्या को स्लिप में कैच कराकर भारतीय पारी का 162 रन पर आल आउट कर दिया।