Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG : लंच तक इंग्लैंड ने बनाये एक विकेट के नुकसान पर 83 रन

चार साल बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरी है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आज पहला मैच एजबेस्टन में शुरु हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने लंच से पहले 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं. पहली सफलता भारत को एलिस्टर कुक के रूप में 9वें ओवर में मिली.

अश्विन की शानदार गेंदबाजी 

भारत को पहली सफलता अश्विन ने दिलायी. अश्विन ने 9वें ओवर में इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक को क्लीन बोल्ड किया. कुक अश्विन की गेंद को बिल्कुल भी नही समझ पाए और अपना विकेट महज 13 रनों के निजी स्कोर गंवा बैठे. जबकि इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान रूट 31 रनों पर और सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स 38 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं.

अश्विन ने रनों पर भी अंकुश लगाने का काम भी किया है. उन्होंने लंच से पहले 7 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें 13 रन दिए जबकि 2 ओवर मेडन निकाले. अभी मैच की शुरुआत है. अगर अश्विन को विकेट से अधिक मदद मिलती है तो वह और अधिक घातक साबित हो सकते हैं.

हालांकि इशांत शर्मा को 6वें ओवर में पहला विकेट मिल सकता था. बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने इशांत की गेंद को सामने की ओर रोकने का प्रयास किया मगर गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई थर्ड स्लिप पर खड़े विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच गयी. रहाणे ने कैच लेने का प्रयास किया लेकिन वह कैच में परिवर्तित नही कर सके.

भारत एक स्पिनर गेंदबाज सिर्फ अश्विन के साथ पहले मैच में उतरा है. जबकि मैच से पहले दो स्पिनर गेंदबाजों के खिलाने के कयास लगाए जा रहे थे. जबकि हार्दिक पांड्या सहित भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा है, जिसमें उमेश यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी शामिल हैं.

The post INDvsENG : लंच तक इंग्लैंड ने बनाये एक विकेट के नुकसान पर 83 रन appeared first on SportzWiki Hindi.