Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के अटैक को रोकने के लिए बनाया ये मास्टर प्लान

लंदन| भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिक्य रहाणे का कहना है कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के पास इंग्लैंड को रोकने वाला अटैक है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से हो रही है।

रहाणे ने कहा, “हमारे पास वो अटैक है, जो इंग्लैंड को रोक सकता है। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोकना भी एक चुनौती ही होगी। उनके लिए संयम रखते हुए और सही जगह पर गेंदबाजी करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।”

पहले मैच के शुरू होने से दो दिन पहले रहाणे ने यहां कहा, ‘इंग्लैंड में हमेशा गेंदबाजों को मदद मिलती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि यह गेंदबाजों के लिए आसान होने वाला है। उन्हें धैर्य रखना होगा और सही जगह गेंदबाजी करनी होगी। उन्हें दोनों छोर से विकेट लेने की कोशिश करने की जगह अपने कौशल से खेलना होगा।

भारतीय टीम के उप-कप्तान ने कहा, “गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड में वापसी करते हुए यह साबित करने का सबसे सही मौका है कि वे एक टेस्ट मैच में 20 विकेट ले सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में किसी ने भी उनसे ऐसे कारनामे की उम्मीद नहीं की थी। सबसे अहम बात मैं कहना चाहूंगा कि गेंदबाज स्वयं को दबाव में न डालें। उन्हें अपनी गेंदबाजी पर भरोसा करना होगा।”

The post INDvsENG: अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के अटैक को रोकने के लिए बनाया ये मास्टर प्लान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.