Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, जाने क्यों किया विराट टीम ने ऐसा

भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है. बता दें कि इस सीरीज में भारत 2-0 से पीछे है. ऐसे में सीरीज बचाने के लिए यह भारत के लिए बेहद अहम मुकाबला है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (14 ) और विराट कोहली (1 ) क्रीज पर हैं.

इस मैच में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने हाथों में काली पट्टी बंधी हुई दिखी. दरअसल भारतीय टीम पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी है.

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में भारत को 1971 में पहली जीत दिलाने वाले वाडेकर का 15 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके अलावा अजीत वाडेकर ही पहले भारतीय कप्तान थे जिन्होंने भारत को इंग्लैंड में पहली जीत दिलाई थी। बतौर मैनेजर, कोच और चयनकर्ता भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले वाडेकर वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के पहले कप्तान थे.

पिछले दो मैचों की अपेक्षा इस पारी में भारतीय टीम ने बेहतर शुरुआत की. ओपनर शिखर धवन और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े. जबरदस्त लय में दिख रहे शिखर क्रिस वोक्स की एक गेंद पर जोस बटलर के हाथों लपके गए. उन्होंने 65 गेंदों में 35 रन बनाए. दूसरा विकेट भी वोक्स के खाते में गया. उन्होंने लोकेश राहुल (23) को आउट कराया.

The post INDvsENG: मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, जाने क्यों किया विराट टीम ने ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.