Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: इन तीन खिलाड़ियों के लिए पहला टेस्ट मैच साबित हो सकता सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. वुधवार से एजबेस्टन में शुरु हुआ पहला टेस्ट मैच तीन खिलाड़ियों के लिए एक निर्णायक मैच साबित हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं.

3. शिखर धवन 

टेस्ट क्रिकेट में शिखर धवन के बल्ले से विदेशी पिचों पर रन नही निकल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में शिखर धवन ने लंच से पहले शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था. मगर इंग्लैंड में वह अभ्यास मैच के दौरान दोनों पारियों में एसेक्स के खिलाफ रन नही बना सके. इससे पहले भी धवन का विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है.

ऐसे में जब पहले मैच में शिखर धवन का सामना जेम्स एंडरसन और ब्रॉड की हवा में लहराती हुई गेंदों से होगा, तो यह धवन के लिए आसान नही होगा. वहीं दूसरी ओर केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. अगर धवन पहले मैच में रन नही बना पाते हैं तो उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता हैं और केएल राहुल को मुरली विजय के साथ ओपन करने का मौका दिया जा सकता है.

2. कीटन जेनिंग्स 

जेनिंग्स ने भारत के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में ही शतक लगाने वाले वह 101वें बल्लेबाज बने थे. इसके बाद वह अपने प्रदर्शन को निरंतर बनाए नही रख पाए इसलिए उन्हें बाहर जाना पड़ा. भारत के लिए अगर नंबर चार एक समस्या है, तो इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक का साथी सलामी बल्लेबाज एक समस्या बना हुआ है. इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस का नेतृत्व करने वाले रोरी बर्न्स सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इसलिए जेनिंग्स पर अपनी जगह बनाए रखने के लिए एक दवाब होगा.

1. आदिल राशिद 

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्पिनर गेंदबाज आदिल राशिद को इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ टीम में शामिल किया है. जिसकी वजह इंग्लैंड में गर्म मौसम है. जिस कारण पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की इसको लेकर इंग्लैंड में काफी आलोचना हो रही है. राशिद ने सीमित ओवरों के फ़ॉर्मेट में खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. ऐसे में राशिद पर पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन करने पर सबसे ज्यादा दवाब होगा.

The post INDvsENG: इन तीन खिलाड़ियों के लिए पहला टेस्ट मैच साबित हो सकता सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.