Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: भारत हारा पहला मैच अब पांचवे टेस्ट मैच में ओवल पहुंचेंगी शर्मीला टैगोर

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पटौदी ट्रॉफी के अंतिम यानि पांचवें टेस्ट मैच को देखने मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी और सदाबहार अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ओवल मैदान पर पहुंचेंगी. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब साल 2007 से पूर्व कप्तान के सम्मान में पटौदी ट्रॉफी का आयोजन कर रहा है.

हालांकि अभी एजबेस्टन में सीरीज का पहला ही मैच खेला जा रहा है. जबकि अंतिम मैच 7 सितंबर से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा. अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ने एक वेबसाइट को दिए इन्टरव्यू के दौरान कहा ”मैं ओवल टेस्ट मैच देखने जाउंगी”

2007 से शुरु हुई पटौदी ट्रॉफी अभी तक तीन बार खेली जा चुकी है. जबकि खेली जा रही ट्रॉफी चौथी ट्रॉफी है. 2007 में भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 1-0 से अपने नाम की थी. जबकि इसके बाद 2011 और 2014 में खेली गयी. मगर भारतीय टीम को इन दोनों में हार का सामना करना पड़ा.

मंसूर अली खान पटौदी का अंतर्राष्ट्रीय करियर 1961 से 1975 के बीच रहा. पटौदी ने इस दौरान 46 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 203 रन रहा. उनके नाम 6 शतक और 16 अर्द्धशतक दर्ज हैं. वहीं अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट को देखें तो उन्होंने कुलमिलाकर 310 मैच खेले. जिसमें 15425 रन दर्ज हैं.

खेली जा रही मौजूदा सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होकर 287 रन बनाए. जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में विराट कोहली की शतकीय 149 रनों की पारी की मदद से 274 रन बना पाया.

इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 180 रन बनाए. इस दौरान इशांत शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. जबकि पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले अश्विन ने तीन विकेट लिए. मगर जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी. सिर्फ विराट कोहली ही 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेल सके.

The post INDvsENG: भारत हारा पहला मैच अब पांचवे टेस्ट मैच में ओवल पहुंचेंगी शर्मीला टैगोर appeared first on SportzWiki Hindi.