इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरिज खेल रही है और इस सीरिज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत भी लिया है। इस मैच के साथ ही भारत इस श्रृखंला में इंग्लैंड से 1-0 से पिछड़ गया है। लेकिन कल यानी 9 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के पास श्रृखंला में बाराबरी करने का मौका है।
क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इस भारतीय ने खेली सर्वश्रेष्ठ पारी, रिकॉर्ड आज तक कायम
ऐसे में कहा तो यह भी जाता है की लॉर्ड्स का मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा लक्की रहा है, लेकिन देखने वाली बात यह होगी के इस मैच में क्या होता है।
लॉर्ड्स के मैदान पर अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत जाती है तो यह इस श्रृखंला में उनके लिए फायदेमंद होगा और वो इसलिए की टीम को एक बार फिर से वापसी का मौका मिल जाएगा।
आपकों बता दे की पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम की और से कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के अलावा किसी और का बल्ला नहीं चला और यहीं कारण रहा की भारत पहला मैच हार गया। अब दूसरे टेस्ट में मुरली विजय, अजिक्या रहाणे, शिखर धवन, के पास इस मैच में वापसी का अच्छा मौका है।
पांच गेंदबाजों के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरना टीम के हित में : भरत अरूण
भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ष 2014 में खेली गयी सीरीज के एक मैच में इस मैदान पर मुरली विजय ने की 95रन, और रहाणे ने 103 रन का शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम को फिर इन खिलाड़ियों से उम्मीद है की वो अच्छा प्रदर्शन करें और मैच में वापसी करें। साथ ही टीम को गेंदबाजों से भी यही उम्मीद है की वो भी अच्छा प्रदर्शन करें और टीम को मैच जीताने में पूरा योगदान दें।