Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: पहले मैच की हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम में शामिल होगा ये खतरनाक खिलाड़ी 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत भी लिया है। पहले मैच में मिली हार के बाद भारत इस श्रृखंला में 1-0 से पिछड़ गया है। इस सीरीज का दूसरा मैच आज लॉर्ड्स के मैदान में शुरू होने जा रहा है और दूसरे टेस्ट मैच में भारत के पास श्रृखंला में बाराबरी करने का शानदार मौका है। पिछले मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। लॉर्ड्स का मैदान भारतीय टीम के लिए थोड़ा भाग्यशाली रहा है। लकिन मैच में जो टीम अच्दा प्रदर्शन करती है वह मैच को जीतने में कामयाब रहती है। भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बनी रह सकती है।

इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान विराट कोहली के अलावा दूसरे बल्लेबाजों ने निराश किया था। दूसरे टेस्ट में मुरली विजय, अजिक्या रहाणे और शिखर धवन को अपने बल्ले से दम दिखाना होगा। दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार आज दिन में 3:30 बजे शुरू होगा। दूसरे मैच से पहले इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने बताया की वह भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। अगर हम दूसरे बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाने में सफल होते हैं तो इससे विराट कोहली के ऊपर दबाव आ सकता है। आज के मैच में पुजारा का मौका दिया जा सकता है।

दूसरे टेस्ट मैच में ये संभावित टीम हो सकती है :

संभावित भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।

संभावित इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।



Herald