एशिया की क्रिकेट गलियारों से पिछले कुछ सालों में नई टीम अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सनसनी बनकर सामने आयी है। अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है जो इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। और आयरलैंड दौरे की शुरूआत सोमवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पहले टी-20 मैच के साथ हो गयी है।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को पहले टी-20 मैच में दी मात
सोमवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला गया। मेजबान टीम आयरलैंड को एशिया की नई सनसनी अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 160 रनों का स्कोर
इस मैच में आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद और हजरातुल्लाह जैजई ने धमादेदार शुरुआत दिलायी। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए महज 7.2 ओवर में ही 87 रन जोड़ डाले।
इस स्कोर पर हजरातुल्लाह 33 गेंदो में 74 रन बनाकर आउट हो गए इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अस्गर स्टेनिकजई और मोहम्मद शहजाद ने टीम को 119 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन आखिर में दूसरा विकेट गिरते ही अफगानिसतान की पारी लड़खड़ा गई और अंत में अपने निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

आयरलैंड नहीं कर सकी लक्ष्य का पीछा, गंवाया 16 रन से मैच
इसके जबाव में आयरलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन आयरलैंड को लगातार अंतराल में झटके लगते रहे। अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी जोड़ी मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने आयरलैंड को कोई मौका नहीं दिया और आपस में 5 विकेट बांटकर आयरलैंड को 18 ओवर में 9 विकेट पर 144 के स्कोर पर रोक लिया।
और मैच में 16 रन की शानदार जीत हासिल की। आयरलैंड की तरफ से कप्तान गैरी विल्सन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए तो वहीं अफगान टीम के लिए मुजीब ने 2 और राशिद ने 3 विकेट हासिल किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IRE VS AFG- एशिया की सनसनी अफगानिस्तान का कमाल जारी, आयरलैंड को दी पहले टी-20 मैच में मात appeared first on SportzWiki Hindi.