देश में इस समय कर्नाटक प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में कल Belagavi Panthers का सामना Shivamogga Lions से हुआ. इससे पहले Belagavi Panthers के कप्तान स्टुअर्ट बिन्नी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
Shivamogga Lions के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लायंस की शुरुआत अच्छी रही. शंरथ और निहाल ने पहले विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की. इस दौरान शंरथ 17 रन बना के आउट हो गए.उन्होंने 17 रन की पारी खेली थी. वहीं उनके साथी निहाल ने 34 रन की पारी खेली. इन दोनों के आउट होने के बाद लायंस को दो बड़े झटके लगे.
टीम के स्टार बल्लेबाज़ लियन खान ओर रोंगसेन जल्द आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद लायंस एक बार फिर से संकट में फंस गई थी. जिसके बाद टीम को इससे बाहर निकाला अनिरुद्ध जोशी ने.
उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. उन्ही की पारी की वजह से लायंस ने 20 ओवर में 164 रन बनाए. पैंथर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट बिन्नी ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किये.
पैंथर ने हासिल की जीत

165 रन के स्कोर का पीछा करते उतरी पैंथर की भी शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट सिर्फ 18 रन बना गिर गया. स्टॅलिन सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद नेगी और रक्षित ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 45 रन की साझेदारी की.
इस दौरान पैंथर के लगभग को हर बल्लेबाज़ को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उनमे से कोई भी इस शुरुआत का फायदा नही उठा सका. हालाँकि इस दौरान नेगी ने एक छोर को संभाला हुआ था. उन्होंने 54 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से पैंथर ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. लायंस के लिए सबसे ज्याद विकेट मिथुन ने लिए. उन्होंने दो विकेट हासिल किये.
The post KPL 2018: नेगी की अर्धशतकीय प्रहार से लायंस पस्त, पैंथर ने जीता 6 विकेट से मैच appeared first on SportzWiki Hindi.