Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LIVE ENG vs IND: शाम को 3:30 बजे नहीं बल्कि अब इतने समय बाद शुरू होगा लॉर्ड्स टेस्ट

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. यह मैच गुरुवार से ही शुरू होना था लेकिन पहले दिन बारिश ने ऐसी खलल डाली कि टॉस तक नहीं हो सका. इस वजह से अभी तक अंतिम ग्यारह के बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. आज इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. ताजा जानकारी के अनुसार दूसरे दिन का भी खेल समय पर शुरू नहीं हो पायेगा.

भारतीय समयानुसार दूसरे दिन का खेल शाम 7 बजे से शुरू होगा . फिलहाल मैदान को मैच खेलने के लिए तैयार किया जा रहा है. लॉर्ड्स में बारिश होने की वजह से दोनों टीमों को अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव करना पड़ा सकता है.

मौसम का मिजाज देख ऐसा लगता है कि बारिश अभी और खेल में खलल डालने वाली है. ऐसे में दोनों टीम के कप्तानों के लिए प्लेयिंग इलेवन तय करना चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है.

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने बुधवार को ही बता दिया था कि इस मैच में 20 साल के ओली पोप पदार्पण करेंगे. हालांकि, जो रूट ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अबतक प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है.

लॉर्ड्स में ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स के मदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. यहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच 17 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत को 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

आपको बता दें, एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से मात दी थी. इस मैच में भारत की कोशिश जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की होगी.

The post LIVE ENG vs IND: शाम को 3:30 बजे नहीं बल्कि अब इतने समय बाद शुरू होगा लॉर्ड्स टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.