Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NDvsENG : तीसरे टेस्ट में भी बारिश आने की पूरी सम्भावना, भारतीय टीम को होगा सबसे अधिक नुकसान

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. जिसमें इंग्लैंड ने  2-0 से बढ़त बना ली है. भारतीय टीम के ख़राब प्रदर्शन के कारण टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

वहीं अब दूसरे टेस्ट के बाद तीसरे टेस्ट में भी बारिश खेल के बीच में बाधा बनकर सामने आ सकती है. जिससे टीम इंडिया के लिए और अधिक मुसीबत बढ़ सकती है.

19 और 22 अगस्त को बारिश की आशंका 

तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच नॉटिंघम में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 और 22 अगस्त को नॉटिंघम में बारिश हो सकती है. जिस कारण मैच में बाधा उत्पन्न हो सकती है. जैसा कि लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला था.

भारतीय बल्लेबाजी के लिए मुश्किलें

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बारिश होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने परिस्थितियों का जमकर फायदा उठाया था. जिस कारण पूरी भारतीय बल्लेबाजी धड़ाम हो गयी थी. कोई भी बल्लेबाज क्रीज़ पर टिक नही सका था. जिस कारण दोनों पारियों में भारतीय टीम कुल 237 रन बना सकी थी. पहली पारी में टीम जहां 107 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी, तो वहीं दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन ही बना सकी थी.

लॉर्ड्स में बारिश के चलते पहले दिन का खेल नही हो सका था. जबकि दूसरे दिन भी बारिश रुक-रुक कर होती रही. जिसके चलते पिच पर नमी थी. जिसका इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया. खासकर जेम्स एंडरसन अधिक खतरनाक साबित हुए थे. एंडरसन ने जहां पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए.

भारतीय स्पिनर नही होंगे कारगर साबित 

बारिश के बाद गीली पिच भारतीय स्पिनर्स को बिल्कुल भी मदद नहीं करेगी. गीली गेंद से अश्विन और कुलदीप को स्पिन करा पाना काफी मुश्किल होगा.

The post NDvsENG : तीसरे टेस्ट में भी बारिश आने की पूरी सम्भावना, भारतीय टीम को होगा सबसे अधिक नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.