Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG!! इंग्लैंड के पत्रकार को इन्टरव्यू देने से विराट कोहली ने किया इनकार, अब सोशल मीडिया पर मच रहा हैं बवाल

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक बड़ी जीत मिली. इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली मैच को लेकर नहीं बल्कि एक इन्टरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरसल विराट कोहली ने मैच के बाद इंग्लैंड के एक पत्रकार को इन्टरव्यू देने से इनकार कर दिया. इसके बाद इंग्लैंड को मिर्ची लग गयी है और अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं.

इंग्लैंड के जाने-माने रेडियो कमेंटेटर और बीबीसी के क्रिकेट जर्नलिस्ट जोनाथन एग्न्यू ने जब नॉटिंघम टेस्ट के खत्म होने के बाद विराट कोहली से जब इन्टरव्यू के लिया संपर्क किया तो टीम इंडिया के कप्तान ने उन्हें सीधे तौर पर इंटरव्यू के लिए मना कर दिया.

विराट कोहली के इस रवैये से तिलमिलाए जोनाथन सोशल मीडिया पर विराट कोहली को आड़े हाथों लिय है. वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी चुटकी ली है.

इंग्लैंड की जब प्रतिक्रियाएं इस पर ज्यादा बढीं तो भारतीय भी चुप नहीं बैठे और विराट कोहली के पक्ष में उतर आए.

The post OMG!! इंग्लैंड के पत्रकार को इन्टरव्यू देने से विराट कोहली ने किया इनकार, अब सोशल मीडिया पर मच रहा हैं बवाल appeared first on SportzWiki Hindi.