Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले, PCB करने जा रहा रहा पैसों की बौछार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान के खिलाड़ियों की आय में नए अनुबंध के तहत अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी होने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीन साल के नए अनुबंध में खिलाड़ियों का वेतन 25 से 30 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है.

यह बढ़ोत्तरी केंद्रीय अनबुंध की चार श्रेणियों ए से डी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आय में होगी. खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 20 फीसदी का इजाफा करने का फैसला लिया गया है.

आजम को ए श्रेणी में मिली जगह


पीसीबी की तरफ से सेंट्रल कांट्रेक्‍ट खिलाड़ियों की सूची में भी बदलाव किया गया है. बाबर आजम को B से A श्रेणी में प्रमोट किया गया है. साथ ही मोहम्मद हफीज अब A से B श्रेणी में खिसक गए हैं. A श्रेणी में शोएब मलिक, सरफराज अहमद, यासिर शाह, मोहम्‍मद आमिर और अहजर अली अपनी जगह बनाए हुए हैं.

हफीज ने जिम्बॉव्बे के खिलाफ खेलने से किया था मना

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार इसी कारण वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं. स्थानीय मीडिया ने हफीज के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि वह श्रेणी में गिरावट के कारण अपमानित महसूस कर रहे हैं.

हफीज लगातार पीसीबी की शीर्ष श्रेणी में बने हुए थे लेकिन सोमवार को जारी नए अनुबंध में उनके स्थान पर बाबर आजम को जगह दी गई है.

स्थानीय मीडिया ने लिखा है, ‘हफीज इस फैसले से निराश हैं और इसी कारण वह खेल को जारी नहीं रखने के बारे में सोच रहे हैं. हफीज केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे.”

पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में हफीज ने खेलने से मना कर दिया था.

मैच फीस में भी हुई बढ़ोतरी 

पाकिस्‍तान ने अब A,B,C,D के अलावा नई श्रेणी E को भी जोड़ने का निर्णय किया गया है. पीसीबी की तरफ से बताया गया है कि इस नई श्रेणी में घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी. इसके अलावा जूनियर टीम में अच्‍छा करने वाले खिलाड़ियों को भी पीसीबी इस श्रेणी में रखेगा.

The post पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले, PCB करने जा रहा रहा पैसों की बौछार appeared first on SportzWiki Hindi.