Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD- विराट रिकॉर्ड के सामने स्मिथ नहीं रहे महान बल्लेबाज, इस मामले में छोड़ा पीछे

विश्व क्रिकेट में इस समय तो सिर्फ एक की खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली…. भारत की एक मजबूत रन मशीन के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुके विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं जिनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है।

विराट कोहली हर मैच के साथ अपने नाम कर रहे हैं नया कीर्तिमान

विराट कोहली जिस रफ्तार से इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाते जा रहे हैं वो एक एक करके हर रिकॉर्ड को ध्वस्त करते जा रहे हैं। विराट कोहली के लिए इंग्लैंड में एक बहुत बड़ा टेस्ट माना जा रहा था लेकिन इस बल्लेबाज ने अपनी पिछली तमाम नाकामी को भुलाकर 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अपने नाम कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं।

नॉटिंघम में शतक जड़ कर दिया स्टीवन स्मिथ को पीछे

विराट कोहली वैसे तो अपने आप में अलग हैं लेकिन उनकी तुलना टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ से होती है। दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। और दोनों के बीच श्रेष्ठता की होड़ चल रही है लेकिन विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक लगाकर एक मामले में तो यहां स्मिथ को पीछे कर दिया है।

कप्तान के तौर पर विराट को हुए 16 शतक, 15 शतक के साथ स्मिथ को किया पीछे

भारतीय टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 103 रनों की पारी खेल अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक जड़ा। वहीं विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने स्टीवन स्मिथ के कप्तान के तौर पर बनाए 15 शतक के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गए हैं।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 25 टेस्ट शतक ग्रीम स्मिथ के नाम

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कप्तान के तौर पर विराट कोहली अब 38 टेस्ट मैचों में 16 शतक लगा चुके हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने 15 टेस्ट शतक के लिए 34 टेस्ट मैच खेले। कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा  शतकों का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने 109 टेस्ट मैचों में 25 शतक लगाए।

ये खिलाड़ी हैं इस लिस्ट में

इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है जिन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 19 शतक लगाए। अब तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आ गया है जो 38 टेस्ट में 16 शतक लगा चुके हैं। तो वहीं चौथे स्थान पर 34 टेस्ट मैचों में 15 शतक के साथ स्टीवन स्मिथ हैं। और इनके बाद स्टीव वॉ 57 टेस्ट मैच में 15 शतक, एलन बॉर्डर 93 टेस्ट मैचों में 15 शतक के साथ मौजूद हैं।

ग्रीम स्मिथ-      25 शतक 109 टेस्ट

रिकी पोंटिंग-   19 शतक, 77 टेस्ट

विराट कोहली- 16 शतक, 38 टेस्ट

स्टीव स्मिथ-      15 शतक, 34 टेस्ट

स्टीव वॉ-          15 शतक, 57 टेस्ट

एलन बॉर्डर-     15 शतक, 93 टेस्ट

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post RECORD- विराट रिकॉर्ड के सामने स्मिथ नहीं रहे महान बल्लेबाज, इस मामले में छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.