भारतीय टीम वर्तमान समय मे इंग्लैंड दौरे पर है. जहाँ पर वह 5 मैचो की सीरिज का पहला मैच हारने के बाद अब लार्ड्स के मैदान पर दूसरा मुकाबला खेल रही है. पहला मैच हारने के बाद दुसरे मैच में बारिश ने भारतीय टीम का खेल बिगाड़ दिया है.
इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच में लार्ड्स के मैदान में अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया. इस मैच की पहली पारी में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए तो वहीं हार्दिक पंडया को 2 विकेट मिले. इसी बीच इशांत शर्मा ने एक विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया.
कुक को आउट करने के बाद बना डाला ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लार्ड्स के मैदान पर तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक को आउट करते ही एक नया रिकॉर्ड बना डाला. इशात शर्मा ने इस मैच के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए एलिस्टर कुक को कैच करवा कर अपने क्रिकेट करियर के 400 विकेट पूरे किए.
ऐसा है अब तक का रिकॉर्ड

इशांत शर्मा ने पहले मुकाबले में एजबेस्टन टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया और मैच में कुल 6 विकेट झटके थे.
इशांत शर्मा के अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अभी तक इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 83 मैचों में 244 विकेट दर्ज है, तो 80 वनडे मैच में 115 विकेट हैं और 14 टी 20 में 8 विकेट इनके नाम पर दर्ज हैं.
सिर्फ 1 फ़ॉर्मेट खेलते हुए ईशांत ने लगाया शतक का चौका

इशांत शर्मा को भारत ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से बाहर कर दिया है. यह खिलाड़ी अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही भारतीय टीम का हिस्सा होता हैं. ऐसे में अगर इशांत के नाम ये रिकॉर्ड जुड़ता है, तो ये किसी बड़े कीर्तिमान से कम नहीं है, क्योंकि सिर्फ 1 फ़ॉर्मेट खेलते हुए इस खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया हैं.
The post RECORDS: लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ी साबित हो रहे फिसड्डी, लेकिन इशांत शर्मा ने बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.