लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को पारी व 159 रन की एक बहुत शर्मनाक हार मिली है. भारतीय टीम अपनी इस हार के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है. भारतीय टीम की इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक काफी गुस्से में है. भारतीय टीम की इस हार की चौतरफा आलोचना हो रही है.
बीसीसीआई भी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश

बता दें, कि बीसीसीआई भी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी नाराज है. बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों पर आरोप लगाया है, कि खिलाड़ियों ने जो चाहा, हमने उन्हें वह सब कुछ दिया है, लेकिन इसके बावजूद टीम हमें नतीजे नहीं दे रही है.
जो टीम ने चाहा हमने वह सब किया

न्यूज़-18 पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती, कि उसे इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला.
साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों में कमी की शिकायत की थी. उनसे बात करने के बाद हमने तय किया था, कि वनडे और टी-20 सीरीज टेस्ट सीरीज से पहले खेली जाये.
सीनियर टीम के कहने पर ही हमने उसी दौरान इंडिया ए टीम को भी इंग्लैंड दौरे पर भेजा था और दो सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय भी साथ गये थे. जो टीम ने चाहा हमने वह सब किया है. अब नतीजे नहीं आ रहे है, तो बोर्ड को सवाल करने का पूरा हक़ है.”
संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की करेंगे समीक्षा

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में भी 2014-15 में 2-0 से सीरीज हारे थे. वही साउथ अफ्रीका में टीम 2-1 से हारी अब हम इंग्लैंड में भी हम अच्छी हालत में नहीं है. अब जरुर संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है.”
अंतिम दो टेस्ट से कार्तिक, विजय, धवन हो सकते है बाहर
बीसीसीआई के करीबी सूत्रों से खबरे यह भी है, कि अंतिम दो टेस्ट मैचों से दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को ड्राप भी किया जा सकता है. इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन अबतक सीरीज ए बहुत खराब रहा है.
The post REPORTS: बीसीसीआई के नजदीकी सूत्र ने लीक की खबर, अंतिम 2 टेस्ट से इन 3 खिलाड़ियों को किया जायेगा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.