जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। दोनों ने जोड़ी बनाकर इंग्लैंड की टीम को कई बड़ी जीत दिलाये हैं। भारत के खिलाफ चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में एंडरसन ने 13 जबकि ब्रॉड ने 7 विकेट चटकाए हैं। अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दोनों ही खिलाड़ियों को आराम देने का सोच रही है।
साल के अंत में है श्रीलंका दौरा

इसी साल अक्टूबर और नवम्बर में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरे पर जाएगी। जहाँ इंग्लैंड की टीम 5 वनडे, 1 टी-20 और 3 टेस्ट मैच खेलेगी। इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले एंडरसन और ब्रॉड को इस दौरे से आराम दिया जा सकता है। एंडरसन की उम्र 36 और ब्रॉड की 32 साल हो चुकी हैं ऐसे में इंग्लैंड बोर्ड उनके ऊपर से वर्क लोड कम करना चाहती है।
दोनों खिलाड़ी हालिया समय में चोट से जूझते रहे हैं और इसी वजह से इंग्लैंड बोर्ड यह फैसला ले सकती है।
एशेज पर है इंग्लैंड का ध्यान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल विश्कप के बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज इंग्लैंड में ही होनी है। घरेलू परिस्थिति में एंडरसन और ब्रॉड कितने खतरनाक हो सकते हैं इसका अंदाजा सभी को है।
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पिछला एशेज हार गई थी और अपने घर में उसे वापस हासिल करना चाहेगी। इसी वजह से उससे पहले वह अपने सबसे प्रमुख गेंदबाजों को बचा कर रखना चाहती है।
नये गेंदबाजों को मिलेगा मौका

ईएसपीएन क्रिसिन्फो की माने तो श्रीलंका दौरे पर इन दोनों दिग्गज की वजह युवा गेंदबाजों को भेजा जा सकता है। इसके भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैम करन के अलावा जेमी पोर्टर और जेमी ओवरटन का नाम शामिल है।
इसके साथ ही अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वोक्स ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में गेंद और बल्ले से जबरदस्त खेल दिखाया है।
The post REPORTS: अंतिम 2 टेस्ट मैच से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को दिया जा सकता है आराम appeared first on SportzWiki Hindi.