Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: भारत का दूसरा टेस्ट जीतना तय, इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं होगा पहले टेस्ट का हीरो

भारत के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड टीम के हौसले काफी बुलंद हैं। टीम के तेज गेंदबाज फॉर्म में है और कोई भी भारतीय बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी के समाने नहीं टिक पाया। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, सैम करन और बेन स्टोक्स सभी ने गेंद से कमाल दिखा है। अब लॉर्ड्स टेस्ट से पहले उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

अब इंग्लैंड को लगा झटका

भारत के खिलाफ चल रहे सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त को लॉर्ड्स में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले टीम के लिए बुरी खबर आ गई है। पिछले साल सड़क पर हाथापाई करने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को सुनवाई 6 अगस्त को होने वाली है।

इस मामले से स्टोक्स अपना नाम हटाना चाहते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए स्टोक्स तभी उपलब्ध हो पाएंगे जब सोमवार को सुनवाई नहीं होती है।

क्या है पूरा मामला

पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर स्टोक्स की एक व्यक्ति से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद उस व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गई। इसी मामले में सोमवार को स्टोक्स के खिलाफ अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है।

इसके बाद उन्हें इंग्लैंड टीम से भी सस्पेंड कर दिया गया था। अब इस केस पर फैसला आने वाला है।

ये खिलाड़ी हो सकता है रिप्लेसमेंट

पहले टेस्ट मैच में स्टोक्स ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरी पारी में भारतीय कप्तान विराट का अहम विकेट चटकाते हुए भारतीय टीम से जीत छीन की थी। अब अगर स्टोक्स ऐसे में बाहर हो जाते हैं तो इंग्लैंड की टीम के लिए तगड़ा झटका होगा।

स्टोक्स के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के पास क्रिस वोक्स का विकल्प मौजूद है। वोक्स भी चोट से जूझ रहे हैं लेकिन इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर है कि वह लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाये और अगर स्टोक्स उपलब्ध नहीं होते हैं तो इनकी जगह लें।

The post REPORTS: भारत का दूसरा टेस्ट जीतना तय, इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं होगा पहले टेस्ट का हीरो appeared first on SportzWiki Hindi.