Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: खबर हुई लीक तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह शामिल होगा ये खिलाड़ी

ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 अगस्त से नॉटिंघग के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्रांउड में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में बुरी तरह मुंह की खाने के बाद शनिवार से नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव संभावित हैं.

इसी बीच लंदन से खबर आ रही है कि ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम मैनेजमेंट ने युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को टेस्ट कैप देने का मन बना लिया है.

गौरतलब है कि इस दौरे पर टीम इंडिया के लिए काफी हद तक परेशानी का सबब बल्लेबाजी रही है. कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बैट्समैन फॉर्म में नजर नहीं आ रहा है.

टॉप ऑर्डर में शिखर धवन, मुरली विजय या केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी इन मौकों को खास भुना नहीं पा रहे हैं.

Kohli appealed to fans: Do not leave us hope

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर भी मानते हैं कि टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि

“यह सही वक्त है जब टीम में बदलाव किया जाना चाहिए. अंतिम एकादश में बदलाव करने पर नतीजों में भी बदलाव देखने को मिलेगा. पंत बहुत ही प्रतिभावान बल्लेबाज है उसके आ जाने से बल्लेबाजी मजबूत नजर आयेगी. मुझे पूरा यकीन है कि पंत तीसरे टेस्ट में कार्तिक की जगह नजर आयेंगे.”


आपको बता दें, शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में टीम की पहली पसंद दिनेश कार्तिक फायदा उठाने में नाकाम रहे. फायदा इसलिए क्योंकि दिनेश कार्तिक को चोटिल ऋिद्धिमान साहा की जगह टीम में चुना गया था.

ऐसे में भारत के लिए करीब दस साल बाद टेस्ट खेलने वाले दिनेश कार्तिक के पास खुद के टेस्ट करियर का अच्छा मौका था, लेकिन कार्तिक टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों की तरह शुरुआती दोनों ही टेस्टों में औंधे मुंह गिरे.

The post REPORTS: खबर हुई लीक तीसरे टेस्ट में दिनेश कार्तिक की जगह शामिल होगा ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.