भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 11 सितंबर से श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वही पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.
भारत और श्रीलंका के बीच 11 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है.
इस प्रकार है दौरे का कार्यक्रम

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम श्रीलंका के साथ पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 सितंबर को गाले में खेला जायेगा. वही सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को गाले क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जायेगा. सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला कतुन्येक एमएसीजी मैदान पर 16 सितंबर को खेल जायेगा.
वही पांच मैचों की टी-20 का पहला मुकाबला 19 सितंबर को कतुन्येक एमएसीजी के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वही सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को कोलंबो में, तीसरा मुकाबला 22 सितंबर को भी कोलंबो में, चौथा मुकाबला 24 सितंबर को कोलंबो में वही सीरीज का पांचवा व अंतिम मुकाबला 25 सितंबर को कतुन्येक एमएसीजी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
इस प्रकार है भारत की वनडे टीम

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, दीप्ती शर्मा, डी हेमलता, जेमिमा रोडिगस, वेद कृष्णमूर्ति, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, शिखा पांडे
इस प्रकार है भारत की टी-20 टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, दीप्ती शर्मा, डी हेमलता, अनुजा पाटिल, जेमिमा रोडिगस, वेद कृष्णमूर्ति, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, मानसी जोशी, शिखा पांडे
यहाँ बीसीसीआई के ट्वीट के जरिये भी देखें टीमे
NEWS: India women’s team for Sri Lanka tour announced.
The team is set to play 3 ODIs in the ICC Women’s Championship & a 5-match T20I series in Sri Lanka. pic.twitter.com/q0AGOv6NAC— BCCI Women (@BCCIWomen) August 23, 2018
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 23, 2018
The post SL vs IND: श्रीलंका के साथ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.