श्रीलंका की टीम और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा व आखिरी वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदाशा स्टेडियम में खेला गया.
इस मुकाबले को श्रीलंका की टीम ने 178 रन के एक बहुत बड़े अंतर से जीत लिया है. हालाँकि, सीरीज को साउथ अफ्रीका की टीम ने 3-2 के अंतर से जीता.
श्रीलंका ने बनाये थे 299 रन
बता दें, कि इस मैच का टॉस श्रीलंका की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाये. श्रीलंका के लिए कप्तान एंजोला मैथ्यूज ने 97 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 11 चौके व एक छक्का लगाया.
श्रीलंका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डीकवैला ने भी 43 रन का योगदान दिया. वही कुसल मेंडिस ने भी अपनी टीम के लिए 38 रन बनाये. साउथ अफ्रीका के लिए विलियम मुल्डर ने 2 विकेट हासिल किये.

साउथ अफ्रीका 121 पर आल आउट
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अकिला धनंजया के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई. दिग्गज बल्लेबाजों से सजी साउथ अफ्रीका की टीम 24.4 ओवर में ही 121 रन पर आल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 57 गेंद पर 54 रन की पारी क्विंटन डी कॉक ने खेली.
वही श्रीलंकाई टीम के लिए अकिला धनंजया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 9 ओवर में मात्र 29 रन देकर 6 विकेट हासिल किये.
अकिला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से भी नवाजा गया. श्रीलंका के लिए लहिरू कुमार ने भी अपने 5.4 ओवर में मात्र 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे.
बता दें, कि इस वनडे सीरीज के शुरूआती तीन मैच तो साउथ अफ्रीका की टीम ने काफी आसानी से जीत लिए थे, लेकिन अंतिम दो वनडे मैचों में श्रीलंका ने पलटवार करते हुए जीत दर्ज की है.

The post SL vs SA: पांचवे वनडे मैच में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को 178 रन के बड़े अंतर से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.