Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SL vs SA: साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों पर हुआ जानलेवा हमला, हालत अब भी गंभीर

हाल में ही ओल्डहम टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो युवा दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटरों को पिछले महीने क्रूर हमले का सामना करना पड़ा है. उन दोनों पर ये हमला उस समय जब दोनों यूके नाइट क्लब को छोड़ रहे थे। घायल खिलाड़ियों के नाम जस्टिन वाटसन और मार्क्स एकरमैन है. ये दोनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के है.

रात्रि क्लब छोड़ने के बाद क्रिकेटरों पर ठगों ने किया था हमला 

मीडिया आई रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खिलाड़ी पर उस समय हमला हुआ जन दोनों क्लब से घर जा रहे थे. इस दौरान 7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में वाटसन का जबड़ा टूट गया और उन्हें काफी ज्यादा चोट आई. जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी किया गया.

वहीँ दूसरी तरफ एकरमैन की भी हालात इस लड़ाई काफी ज्यादा ख़राब हो गई है. इस लड़ाई के दौरान वो बेहोश हो गया था. इस हमले की वजह से उसे भी काफी ज्यादा चोट आई है  और उसे भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. हालांकि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

दोनों खिलाड़ी घर वापस लौटे 

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी मार्क लेन क्लब के लिए खेलते हैं. इस दौरान क्लब के कप्तान स्टीव व्हिस्टन के अनुसार उन्होंने क्लब में अपने अनुभव का आनंद लिया था। “दुर्भाग्य से कुछ बेवकूफों की वजह से ये सब खत्म हो गया है.”

आगे बोलते हुए जस्टिन ने कहा कि

“वो उम्मीद कर रहे थे कि वे एक काउंटी में साइन किया जाएगा और वो एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकेंगे. इस दौरान वें दूसरे देश में जीवन का अनुभव हासिल करेंगे और नए कौशल प्राप्त करेंगे। वे एक अच्छे खिलाड़ी थे और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.”

वहीं उसके बाद अब ये सब हो गया.आप को बता दें कि वॉटसन और एकरमैन सेंट स्टिथियंस ओल्ड बॉयज़ और हाईवेल्ड शेर जूनियर के लिए खेला है. 

The post SL vs SA: साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों पर हुआ जानलेवा हमला, हालत अब भी गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.