Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : 2016 से 2018 तक विदेशो में कुछ ऐसा रहा है भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाजी का प्रदर्शन

2018 कुछ भारतीय बल्लेबाजों के लिए ख़राब साबित होने जा रहा है. जो बल्लेबाज घरेलू पिचों पर शतक और अर्द्धशतक जड़ रहे थे. वह अब दोहरे अंक तक नही पहुंच पा रहे हैं. यही कारण है कि इंग्लैंड में भारतीय टीम की हालत बेहद नाजुक नजर आ रही है.

इस वर्ष भारतीय टीम ने पांच टेस्ट मैच अभी तक खेले हैं. जिसमें से तीन साउथ अफ्रीका में खेले थे, जबकि दो इंग्लैंड में खेले गये हैं. इस दौरान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नही हो पाया है. अगर दूसरे बल्लेबाजों का कप्तान कोहली को साथ मिला होता तो टीम और अधिक अच्छा कर सकती थी.

2016 से भारतीय शीर्ष बल्लेबाजी क्रम द्वारा किया गया टेस्ट में प्रदर्शन 

  • 2016 से भारत में खेली गयी सीरीज के दौरान 

  खिलाड़ी   टेस्ट  इनिंग्स    नंबर  रन   औसत  हाईएस्ट    100   50 
 विराट कोहली  15  26  3  1862  80.95  243  7  3
 चेतेश्वर पुजारा  17  29  2  1640  60.74  202  5  9
 मुरली विजय  15  25  0  1168  46.72  155  6  3
 केएल राहुल  12  19  1  848  47.11  199  1  8
 अजिंक्य रहाणे  15  26  2  745  31.04  188  1  3
 आर अश्विन  17  22  0  502  22.81  72  0  4
 शिखर धवन  4  7  0  317  45.28  107  1  2

इन आंकड़ों से जाहिर है कि भारतीय बल्लेबाजों ने भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान कुल 21 शतक लगे हैं.

  • 2016 से श्रीलंका और वेस्टइंडीज में 

 खिलाड़ी  टेस्ट इनिंग्स  नंबर  रन  औसत हाईएस्ट    100   50 
 विराट कोहली  7  8  1  412  58.85  200  2  0
 चेतेश्वर पुजारा  6  6  0  371  61.83  153  2  0
 मुरली विजय  2  1  0  7  7  7  0  0
 केएल राहुल  5  5  0  378  75.60  158  1  3
 अजिंक्य रहाणे  7  8  3  472  94.40  132  2  2
 आर अश्विन  7  7  0  367  52.42  118  2  1
 शिखर धवन  6  8  0  496  62.00  190  2  1

कुल 11 शतक लगे. सिर्फ मुरली विजय शतक नही लगा सके. चोटिल होने के कारण वह दो ही मैच खेल पाए थे.

  •  दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में – 2018 

 Player  Tests   Inns   NO   Runs   Avg     HS    100   50 
 विराट कोहली  5  10  0  526  52.60  153  2  2
 चेतेश्वर पुजारा  4  8  0  118  14.75  50  0  1
 मुरली विजय  5  10  0  128  12.80  46  0  0
 केएल राहुल  4  8  0  65  8.12  16  0  0
 अजिंक्य रहाणे  3  6  0  105  17.50  48  0  0
 आर अश्विन  4  8  1  175  25.00  38  0  0
 शिखर धवन  2  4  0  71  17.75  26  0  0

पिछले पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ दो शतक लगे. जोकि सिर्फ विराट कोहली के बल्ले से ही निकले हैं. जबकि अर्द्धशतक भी पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज नही लगा सका. वहीं औसत में विराट कोहली और अश्विन को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज 20 की औसत से रन नही बना पाया है. यही भारतीय टीम के लिए टेस्ट में हार का कारण बन रही है.

The post STATS : 2016 से 2018 तक विदेशो में कुछ ऐसा रहा है भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाजी का प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.