भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आज पहला मैच खेला गया. टॉस जीत कर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. कोहली ने आज पुजारा को बैठा कर सबको हैरान कर दिया. वही इंग्लैंड ने भी आज मोईन अली को टीम में शामिल नही किया.
इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ख़राब रही. टीम के स्टार बल्लेबाज़ सिर्फ कुक सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जेनिंस और रूट ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर 72 रन की साझेदारी की.दो विकेट गिरने के बाद रूट और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने मिलाकर 104 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को कोहली ने तोड़ा.
उन्होंने रूट को 80 रन पर रन आउट किया. वही उनके आउट होने के बाद बटलर भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और डक पर आउट हो गए. बटलर के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो भी 70 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 285 रन बना लिए थे. वही भारत के लिए आज अश्विन ने चार विकेट लिए.
जानिए कौन से कौन से रिकॉर्ड बने
- इंग्लैंड के ये 1000वाँ मैच था. ऐसा करने वाला वो दुनिया का एकमात्र देश है.
- अश्विन ने आज कुक को 9वीं बार आउट किया.उनके अलावा कुक को सबसे ज्यादा आउट नाथन लायन ने लिया है.
- रूट ने डेब्यू के बाद सबसे कम समय में ही टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने ये उपलब्धी सिर्फ 2058 दिनों में हासिल की है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड कुक के नाम था. उन्होंने 2168 दिनों में ये कारनामा किया था.
- रूट एक देश के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने आज भारत के खिलाफ अपना 11 अर्धशतक पूरा किया,
The post STATS: रूट ने लगाईं रिकार्ड्स की झड़ी, लेकिन अश्विन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.