Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब मलिक के नाम दर्ज हुआ T20 का यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क।पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 क्रिकेट की नंबर एक टीम है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। यहीं नहीं यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज तो बन ही गए। इसके साथ ही उन्होंने टी 20 क्रिकेट के बादशाह सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकारी में बता दें, शोएब ने यह कारनामा गुआया अमेजॉन वैरियर्स कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 2018 में रविवार को बारबडोस ट्राईडेंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया।

विराट कोहली को स्मिथ ने दिया बड़ा झटका, जानकर हो जायेंगे हैरान

शोएब से पहले क्रिस गेल, ब्रेंडन मैक्कलम और कीरन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। क्रिस गेल के खाते में 11575 टी20 रन हैं और वो दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। ब्रेंडन मैक्कलम के खाते में 9188 रन हैं, जबकि कीरन पोलार्ड ने 8225 रन बनाए।

ज्यादा क्रिकेट खेलने की वजह से इस खिलाड़ी का हो गया ब्रेकअप

वहीं शोएब मलिक के खाते में अब 8034 रन हो चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में नंबर पांच पर टीम इंडिया विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना हैं, जिनके खाते में 7929 रन हैं और छठे नंबर पर 7744 रनों के साथ विराट कोहली हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी बाकी देशों की टी20 लीग में हिस्सा नहीं लेते, यही वजह है कि उनके टी20 रन बाकी देशों के क्रिकेटरों के मुकाबले कम हैं।

रन बल्लेबाज बेस्ट औसत 100/50
11575 क्रिस गेल 175* 40.75 21/71
9188 ब्रेंडन मैकलम 158* 30.62 7/48
8225 केरोन पोलार्ड 89* 29.80 0/41
8034 शोएब मलिक 95* 37.54 0/47

भारत-पाक रिश्ते सुधारने के लिए नहीं थामा शोएब का हाथ: सानिया मिर्जा

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज ने तोड़ दिया बल्लेबाजों का ये रिकॉर्ड

IND VS ENG: इंग्लैंड के सामने कमजोर पड़ी भारतीय टीम, पारी और 159 रन से हारा मैच



Herald