Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

झूलन गोस्वामी ने T20 क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली
 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट के छोटे फाॅर्मेट (टी20) से संन्यास ले लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। झूलन ने बीसीसीआई और टीम के खिलाड़ियों को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है।

झूलन ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 56 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर पांच विकेट रहा था। बल्लेबाजी करते हुए इन मुकाबलों में नाबाद 37 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ 405 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 मार्च 2012 में खेले गए विशाखापत्तनम टी-20 में झूलन ने 3.5 ओवर में 11 रन देकर कुल 5 विकेट झटके थे। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीता था। झूलन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से खेलती रहेंगी। वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली झूलन दुनिया कि इकलौती महिला गेंदबाज हैं।