भारत के महान बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर है. हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज के बाद धोनी इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर है. इसी वजह से अब TNPL में हिस्सा लेते हुए नज़र आ रहे है. धोनी आज TNPL में थे. जहां पर उन्होंने अपने फैन्स से बात की.
tnpl में नज़र आए धोनी
इंग्लैंड के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज के बाद मिले ब्रेक के बाद धोनी इस समय TNPL में नज़र आ रहें है. जहाँ वो मैच के दौरान टॉस के समय आए.
आने वाले समय में तमिल सीख लूँगा
टॉस के दौरान बात करते हुए उन्होंने शुरुआत में तमिल में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जिस बार भी आईपीएल में खेलता हूँ, उतनी ही बार तमिल सीखता हूँ. मैंने एक बार फिर से तमिल सीखना शुरू कर दिया है.मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले आईपीएल के सत्र में थोड़ी बहुत तमिल सीख लूँगा.
हाल में ही स्टंट की वजह से आए थे चर्चा
टीम इंडिया के वनडे और टी-20 टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि एक स्टंट को लेकर चर्चा में है. धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टंट वीडियो शेयर किया और साथ ही अपने फैंस को इसे लेकर नसीहत भी दी है.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में धोनी साइकिल स्टंट करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो कहां का है इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है. लेकिन धोनी के फैंस को यह वीडियो खूब भा रहा है लिहाजा तेजी से वायरल हो रहा है.
धोनी के इस वीडियो को अबतक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस स्टंट के दौरान धोनी एक लॉन में चाइल्ड साइकल पर बैठे हैं और एक लोहे के फ्रेम को उन्होंने साइकल के कैरियर से जोड़ा हुआ है.
The post TNPL में नजर आये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, प्रसंशको ने ख़ास अंदाज में किया स्वागत appeared first on SportzWiki Hindi.