तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और ‘कलाईनार’ के नाम से मशहूर डीएमके के प्रेजिडेंट मुथुवेल करुणानिधि का मंगलवार शाम चेन्नै के कावेरी हॉस्पिटल में 94 साल की अवस्था में निधन हो गया. उनके निधन से पूरे देश में जहां शोक की लहर दौड़ गई. वहीं आज तमिलनाडु प्रीमियल लीग का पहला क्वालीफायर मुकाबला रद्द कर दिया गया है. ये मुकाबला डिंडिगुल ड्रैगन्स और मदुरै पैंथर्स के बीच खेला जाना था.

आपको बता दें, ये मैच डिंडीगुल ड्रेगन और सितम मदुरै पैंथर्स के बीच खेला जाना था. लीग के आयोजकों की तरफ से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौत के कारण आज के मैच को स्थिगित करने का निर्णय लिया गया है. लाइका कोवाई किंग्स और आई ड्रीम कराईकुडी कालई के बीच बुधवार को होने वाला एलिमिनेटर मैच भी अब रद्द कर दिया गया है.”
Today’s Qualifier 1 Match between Dindigul Dragons and Siechem Madurai Panthers, has been abandoned due to demise of former Tamil nadu Chief Minister Kalaignar Dr. M Karunanidhi.
Qualifier 1 will be rescheduled to a later date which will be announced shortly.
— TNPL (@TNPremierLeague) August 7, 2018
मुकाबला रद्द होने की सूचना टीएलपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में ट्वीट कर दी. करुणानिधि की मृत्यू को राजनीति के एक युग के अंत के रुप में देखा जा रहा है.
We express our heartfelt condolences for the demise of former Tamil Nadu Chief Minister Kalaignar Dr. M Karunanidhi.
— TNPL (@TNPremierLeague) August 7, 2018
TNPL की तरफ से बताया गया कि इन दोनों मैचों का नया शिड्यूल जल्द ही बताया जाएगा. बता दें कि सात में से पांच मैच जीतकर डिंडीगुल ड्रेगन की टीम इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. सितम मदुरै पैंथर्स ने भी सात में से पांच मैच जीते हैं. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर वो दूसरे नंबर पर है.

बता दें कि करुणानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें निम्न रक्तचाप की शिकायत पर 27-28 जुलाई की रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखा गया लेकिन मंगलवार शाम उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई जिसके बाद उनका निधन हो गया. करुणानिधि की तबीयत बिगड़ने की खबर पाकर भारी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर जुट गए.
The post TNPL का महत्वपूर्ण मैच हुआ रद्द, करुणानिधि के निधन के बाद पुरे प्रान्त में शोक की लहर appeared first on SportzWiki Hindi.