Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

U-20 फुटबॉल: भारत ने चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर इतिहास रचा

भारत अब धीरे-धीरे हर खेल में आगे बढ़ रहा है। क्रिकेट में तो भारत सबसे आगे चल रहा है वहीं अब फुटबॉल में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में अंडर-20 वर्ल्ड कप से पहले स्पेन में खेले जा रहे कोटिफ कप 2018 में मर्सिया अंडर-20 और मॉरिशियाना अंडर-20 के शुरुआती मैच हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी की है। भारत की अंडर-20 टीम ने छह बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात दी। इससे पहले, भारत ने वेनेजुएला की अंडर-20 टीम के साथ ड्रॉ खेला था।

इस मैच में भारत के लिए दीपक टांगरी (चौथे मिनट) और अनवर अली (68वें मिनट) में गोल किए। अर्जेंटीना के लिए गिल ने 72वें मिनट में किया। भारतीय टीम ने इस मैच की शानदार शुरुआत की है। टांगरी ने चौथे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम का खाता खोला।

इसके बाद भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ अपना आक्रामक खेल जारी रखा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पहले हाफ में गोल करने के कई अवसर बनाए। दूसरे हाफ में भी एशियाई टीम आक्रामक नजर आई। अली ने शुरुआत में ही कप्तान अमरजीत सिंह कियाम की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

इसी दौरान जाधव को अंपायर ने रेड कार्ड भी दिखा दिया। लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम ने अपना प्रयास जारी रखा और आखिरकार उसे सफलता हासिल हुई। अली ने 68वें मिनट में फ्री किक के जरिए भारतीय टीम के लिए गोल किया और उसे 2-0 की बढ़त दिला दी।

वहीं अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ी भी काफी कोशिश कर रहे थे लेकिन उसे 72वें मिनट में गोल किया, जब गिल ने गोल किया। हालांकि, यह गोल जीत के लिए काफी नहीं था। भारतीय टीम के डिफेंस ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को गोल करने का दूसरा मौका नहीं दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल की।



Herald